फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: मदरसे में नाबालिग छात्रा का शोषण करने वाले की कुर्क होगी संपत्ति

Tue, 13 Dec 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
हूजूरपुर(बहराइच)। हुजूरपुर थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करने के आरोप में फरार चल रहे शिक्षक की अब संपत्ति कुर्क होगी। पुलिस ने इसको लेकर मंगलवार को उसके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को सात दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उमर मदरसे का संचालन करता है। मदरसे में पढ़ने वाली एक छात्रा का अक्सर वह शारीरिक शोषण करता था। इसके चलते छात्रा प्रतिदिन घर देर से पहुंचती थी। परिजनों ने छात्रा पर दबाव बनाकर इसका कारण पूछा तो वह मां से लिपट कर रोने लगी और अपने साथ शारीरिक शोषण के बारे में बताया।
विज्ञापन

बेटी के साथ शिक्षक द्वारा किए जा रहे कृत्य को सुन मां सन्न रह गई। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 27 अक्तूबर 2022 को हुजूरपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद से पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमा राय ने बताया कि फरार आरोपी की संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर ली गई है। अगर सात दिनों के भीतर आरोपी सरेंडर नहीं करता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed