फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: अतिथि भवन और आधुनिक शौचालय बनेगा

Mon, 12 Dec 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा बस स्टेशन का लोकार्पण होने के साथ यात्री सुविधाएं बढ़ाने की कवायद भी शुरू हो गई है। रविवार रात उद्घाटन के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्टेशन पर एक अतिथि भवन व आधुनिक शौचालय बनाने की बात कही। साथ ही सभी रूटों पर रुपईडीहा से बसों का संचालन कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर होने की वजह से यह बस अड्डा काफी महत्वपूर्ण है। इससे दोनों देशों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि 29 बसों से बस अड्डे का संचालन प्रारंभ कराया गया है। शीघ्र ही प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर 31 और बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। नेपाल के सुरखेत से रुपईडीहा होते हुए शिमला, हरिद्वार, जयपुर व कानपुर तक बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा रुपईडीहा मंडल के अध्यक्ष अजय मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह, भीमसेन मिश्र, देवेंद्र पाठक, प्रहलाद वर्मा आदि ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बाबागंज में भी रोडवेज बस अड्डा बनवाने की मांग की। इन लोगों का कहना था कि ब्लॉक की आबादी 10 हजार से अधिक है। यहां से काफी संख्या में लोगों का दिल्ली, हरिद्वार, जयपुर आदि स्थानों पर आना-जाना रहता है। ऐसे में बाबागंज में भी रोडवेज बस अड्डा स्थापित कराकर बसों का संचालन कराया जाए। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य रतन अग्रवाल समेत अन्य क्षेत्रवासियों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर रुपईडीहा से बढ़नी, काठगोदाम, प्रयागराज, कुशीनगर व बिहार के सिवान तक बसों के संचालन की मांग की। सभी का कहना था कि इन क्षेत्रों के लोग काफी संख्या में यहां निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed