फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: माफिया गब्बर के बंधन होटल का सर्वे दोबारा शुरू

Mon, 05 Dec 2022 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। चार माह पहले कुर्क कर सीज किये गये माफिया गब्बर सिंह के बंधन होटल का ताला सोमवार को मूल्यांकन सर्वे के लिए खोला गया। कोर्ट के निर्देश पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में लोक निर्माण समेत कई अन्य विभाग के अफसरों की टीम ने होटल की वास्तविक कीमत परखने को मूल्यांकन सर्वे शुरू किया। मूल्यांकन सर्वे की रिपोर्ट बुधवार तक तैयार होगी। कार्रवाई के दौरान पूरे समय होटल परिसर छावनी में तब्दील रहा और आम लोगों का प्रवेश पूरी सख्ती के साथ होटल में प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

शहर के डिगिहा तिराहे पर स्थित माफिया गब्बर सिंह के बंधन होटल को बीती 24 जुलाई को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर कुर्क कर सीज करने की कार्रवाई हुई थी। प्रशासन का कहना था कि इसका निर्माण अवैध तरीके से जुटाए गए धन से हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से इस होटल की कीमत 80 करोड़ रुपया आंकी गई थी। जिला प्रशासन की ओर से होटल की तय की गई कीमत पर गब्बर सिंह के पक्ष से पत्नी सारिका सिंह ने आपत्ति जताते हुए न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को सीज हुए बंधन होटल का ताला एडीएम मनोज कुमार, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीओ राजीव सिसौदिया व पीडब्लूडी समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। इसके बाद मौके पर पहुंची विभिन्न विभागों के अफसरों की टीम ने दोपहल करीब 12 बजे से होटल के पुनर्मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से युक्त बंधन होटल ने शहर में अपनी एक अलग पहचान बना रखी थी। होटल में लगभग 40 से अधिक कमरे हैं। कमरों को वरीयता के हिसाब से बनाया गया था। आरामदायक सुविधाओं के हिसाब से इन कमरों की किराया शुल्क दर भी अलग-अलग तय की गई थी। होटल भवन को कुर्क कर सीज करने की कार्रवाई के बाद से इसके प्रवेश गेट पर ताला पड़ जाने के बाद से होटल का संचालन बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधन होटल में बने कमरे व उसमें मौजूद हर सामान का सर्वे कर उसकी कीमत का आंकलन सर्वे टीम द्वारा किया जा रहा है। बिल्डिंग का सर्वे लोक निर्माण विभाग, पेड़-पौधों का मूल्यांकन उद्यान विभाग, कुर्सी मेज का मूल्यांकन जिला उद्योग विभाग के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी भी होटल में अपने से जुड़ी सामग्री को चिह्नित कर उसका मूल्यांकन कर सूची तैयार करने में जुटे हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार तक तैयार हो जाने की बात कही जा रही है।

बंधन होटल को सोमवार को पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए खोला गया। यह पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर गठित मूल्यांकन टीम के सर्वे के लिए की गई है। मूल्यांकन टीम में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। देर रात तक सर्वे मूल्यांकन का कार्य होता रहा।
मनोज कुमार, एडीएम बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed