{"_id":"63791d8eab71e365536195f8","slug":"bahraich-bahraich-news-lko657970176","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से आया दल,मानव-वन्य जीव संघर्ष की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड से आया दल,मानव-वन्य जीव संघर्ष की ली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्तिहा (बहराइच)। वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया व इंग्लैंड से आई चेस्टर जू की टीम ने कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के आसपास स्थित क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां पर होने वाले मानव-वन्यजीव संघर्ष के बारे में जानकारी हासिल की।
वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया तराई क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए पिछले 12 वर्षों से पीलीभीत, दुधवा व कतर्नियाघाट में कार्य कर रही है। ट्रस्ट अपनी रैपिड रिस्पॉन्स टीम के जरिए वन विभाग से मिलकर जानवरों की मॉनीटरिंग, कैमरा ट्रैपिंग व उन्हें पकड़ कर दूसरे स्थान पर छोड़ने में सहयोग करती है। वहीं, गांव के प्राइमरी रिस्पॉन्स टीम के स्वयंसेवक लोगों को संघर्ष कम करने के उपाय बताने के साथ ही जानवरों के हमले में जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाते हैं।
शनिवार को कतर्निया पहुंची टीम ने दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय कुमार व कतर्नियाघाट के डीएफओ आकाशदीप बधावन से भी इस विषय पर चर्चा की। चेस्टर जू के स्कॉट विल्सन व एलेक्स कनिंघम ने क्षेत्र के लोगों के वन व वन्यजीवों के प्रति लगाव की प्रशंसा की। वन विभाग की तरफ से वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार व अक्षत सिंह ने विदेशी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें जंगल का भ्रमण भी कराया गया।