{"_id":"636a9a95d837937166310711","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6562336102","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक की आड़ में तांत्रिक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़-फूंक की आड़ में तांत्रिक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। इलाज के नाम पर झाड़फूंक करने वाले एक तांत्रिक ने युवती को अपनी हवस का शिकार बना कर दुष्कर्म किया। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। दुष्कर्म के बाद युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर युवती को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक की खोजबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक बीती चार नवंबर को झाड़फूंक के लिए घर आए तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के तीन दिन बाद बीते सोमवार को परिजनों ने इस मामले में तांत्रिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाल सतेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी तांत्रिक लाल महाराज की तलाश की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज में इलाज करवा रही युवती की हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मंगलवार को उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को बीते 25 अक्टूबर को खून की उल्टी आई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे चित्तौरा सीएचसी में दिखाया। हालत में सुधार न होने पर बाद में उसे जिला चिकित्सालय और फिर लखनऊ लाकर भी दिखाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को टीबी की बीमारी से पीड़ित बताया। इसी दौरान परिजन झाड़फूंक से उसका इलाज कराने की फेर में लग गए। इसके लिए एक तांत्रिक को अपने घर पर झाड़फूंक के लिए बुलाया था। इस दौरान तांत्रिक ने मौका देखकर युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के इस मामले को लेकर पुलिस ऊहापोह में है। घटना की सत्यता जांचने में जुटी पुलिस का कहना है कि पीड़िता के 4 नवंबर को घटित घटना की रिपोर्ट परिजनों ने चार दिन के बाद क्यों दर्ज करवाई। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती टीबी की बीमारी से पीड़ित है और इसका इलाज भी चल रहा है। घटना वाले दिन परिवार के सभी लोग घर के बरामदे में मौजूद थे और कमरे में तांत्रिक झाड़फूंक कर रहा था। ऐसे में घटना के तुरंत बाद न तो परिजनों ने और न ही पीड़ित युवती ने ही इसे लेकर कोई शिकायत क्यों नही दर्ज कराई। इतना ही नहीं पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आयी है कि पीड़िता गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन भी करती थी। ऐसे में इस पूरे मामले में प्रकरण से जुड़े दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।