फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

फिर दरका संजय सेतु का ज्वाइंटर

Sat, 15 Oct 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित संजय सेतु पुल का ज्वाइंटर शनिवार को फिर दरक गया। आश्चर्य की बात यह है कि अधिकारियों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है। नतीजतन वाहनों का आवागमन जारी है और मरम्मत की कवायद भी शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में किसी भी समय हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

यह पुल राजधानी से देवीपाटन मंडल के सभी जिलों को जोड़ता है। बीते एक साल में पुल का ज्वाइंटर कई बार दरक चुका है। हर बार मरम्मत कर दावा किया जाता है कि अब सब ठीक है। शनिवार को जब एक बार फिर ज्वाइंटर दरका तो यह दावा झूठा साबित हो गया। वहीं, एनएचएआई के स्थानीय अभियंता प्रमोद यादव ने बताया कि ज्वाइंटर दरकने की जानकारी नहीं है। टीम मौके पर भेजकर दिखवाया जाएगा। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार कितने गंभीर हैं। उधर, ज्वाइंटर दरकने के बाद भी वाहनों का आवागमन जारी है। लोग पुल पर पहुंच रहे हैं और ज्वाइंटर दरकने की वजह से आई गैपिंग देख अचानक वाहन रोक रहे हैं। इससे हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed