{"_id":"63470017f737c14af23b297d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6525689158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से महिला की मौत, दीवार गिरने से अधेड़ की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से महिला की मौत, दीवार गिरने से अधेड़ की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। बाढ़ु के पानी पानी में डूबने से बुधवार सुबह मझारा तौकली निवासी महिला की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार रात कैसरगंज क्षेत्र में मकान की जर्जर दीवार गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। उसकी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई।
ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर दो के मजरा गोदहनपुरवा में मंगलवार रात हुकुम के घर की मिट्टी की दीवार गिर गई। हुकुम (50) व बेटी रश्मि (15) मलबे में दब गई। हुकुम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल रश्मि को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैसरगंज में भर्ती कराया गया। एसडीएम महेश कुमार कैथल ने बताया कि हुकुम के परिवारवालों की हर संभव मदद की जाएगी।
वहीं, ग्यारह सौ रेती के मझारा तौकली निवासी पुष्पा (35) की डूबने से मौत हो गयी। बुधवार सुबह वह शौच के लिए घर के पास गईं थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में डूब गईं जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।