फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

फसलों की क्षतिपूर्ति समेत हर संभव मदद का निर्देश

Wed, 12 Oct 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोतीपुर पहुंचकर इसकी विभीषिका से जूझ रहे पीड़ितों का दुख दर्द बांटा। निर्देश दिया कि आपदा प्रभावित इलाकों में फसलों की क्षतिपूर्ति का आंकलन कर इसके नुकसान के साथ ही पीड़ितों को हर संभव अन्य मदद भी तत्काल मुहैया कराई जाए। प्राकृतिक आपदा की इस दुख भरी घड़ी प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ पूरी तरह खड़ी है। इस मौके पर सीएम योगी ने 351 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर मौजूद अफसरों को चेताया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत व मदद पहुंचाने में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम 4 बजकर 55 मिनट पर मोतीपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 15 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। इस दौरान जिन लोगों के मकान पूरी तरह कटान की भेंट चढ़ गए हैं। उन्हें प्राथमिकता के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के साथ ही बाढ़ से फसल को हुई क्षति का आंकलन कर किसानों को इसकी क्षतिपूर्ति भी प्राथमिकता पर कराई जाए। बाढ़ पीड़ितों को भोजन सामग्री की कोई समस्या न हो इसके लिए सभी पीड़ितों को प्रशासन की ओर से आलू, चावल, दाल, तेल व नमक के साथ ही तिरपाल की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सर्प दंश व संक्रामक रोगों के खतरे को देखते हुए इससे निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीवेनम वैक्सीन के साथ अन्य जरूरी दवाएं व डॉक्टर की मौजूदगी को भी सुनिश्चित कराने को कहा। इस अवसर पर सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, विधायक रामनिवास वर्मा, विधायक सरोज सोनकर, विधायक सुरेश्वर सिंह, डीएम डॉ.दिनेश चंद्र समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। बाढ़ में हुए नुकसान की सरकार पूरी भरपाई करेगी। बाढ़ की आपदा में फंसे पीड़ितों को हर संभव मदद के साथ जरूरी राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। आपदा पीड़ितों को बाढ़ के कारण नष्ट हुए मकान व चौपट हुई फसल के नुकसान की पूरी भरपाई भी सरकार आंकलन रिपोर्ट के बाद करेगी। यह भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित करते समय दिलाया। वह बुधवार को सीआरबी इंटर कालेज कटरा में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे थे।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले सीएम ने इलाके के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। कहा कि सामान्य तौर पर बहराइच श्रावस्ती व बलरामपुर में अगस्त या 15 सितंबर तक ही बाढ़ का खतरा रहता है। ऐसा पहली बार हुआ है जब अक्टूबर में बाढ़ की त्रासदी से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को राहत किट भी प्रदान की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, डीएम नेहा प्रकाश समेत अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed