फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एनआईए टीम का छापा, पीएफआई सदस्य हिरासत में

Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। जरवल कस्बा में गुरुवार भोर एनआईए (राष्ट्रीय अनुसंधान एजेंसी) की टीम ने छापा मार कर पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े एक सदस्य को हिरासत में लिया। पूछतांछ के लिए एनआईए टीम पकड़े गए आरोपी कमरुद्दीन को साथ लेकर वापस लौट गई। आरोपी युवक के घर की तलाशी के दौरान जांच टीम दो मोबाइल फोन व कुछ दस्तावेज भी जब्त कर जांच पड़ताल को अपने साथ ले गयी है। सुबह भोर में हुई एनआईए टीम की इस कार्रवाई के बाद दोपहर में एक और युवक को भी हिरासत लिए जाने चर्चा रही लेकिन अधिकारिक तौर पर किसी ने भी इसकी कोई पुष्टि नहीं की। पीड़ित परिवार का कोई सदस्य भी इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नही दिखा। एसपी ने सिर्फ एक व्यक्ति को ही पूछतांछ के लिए एनआईए की हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा कटरा दक्षिण निवासी कमरुद्दीन बब्बू परिवार के भरण पोषण को कारपेंटर (बढई) का काम करता है। आशंका जतायी जा रही है कि इसकी के साथ ही वह वह पीएफआई संगठन से भी जुड़ा हुआ था। क्षेत्रीय लोगों का तो यहां तक कहना है कि वह संगठन की जरवल इकाई का अध्यक्ष भी था, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि पुलिस की तरफ से नही की गयी। बुधवार को वह काम करके अपने घर शाम को गया था और अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो रहा था। गुरुवार भोर चार बजे करीब में एनआईए की टीम ने अचानक उसके आवास पर छापा मारा और पूछतांछ के लिए कमरुद्दीन को हिरासत में लेकर अपने साथ वापस दिल्ली लौट गयी। इस कार्रवाई की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैली। हर कोई कमरुद्दीन के घर की ओर जाता दिखाई पड़ा, लेकिन परिजन किसी से कुछ भी बातचीत करने से बचते दिखे। इस पूरी कार्रवाई के बारे में क्षेत्रीय पुलिस भी कुछ भी कहने से सीधे तौर पर बचती दिखी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जरवल कस्बा के आरा मशीन रोड स्थित एक मैरिज हाल में दो दिन पहले पीएफआई की एक बड़ी सभा का आयोजन हुआ था। सभा में एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की चर्चा है। इसमें आसपास के जिले में रहने वाले मुस्लिम समुदाय से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए थे। क्षेत्रीय लोगों की माने तो कमरुद्दीन पिछले काफी सालों से पीएफआई से सक्रिय तौर पर जुड़ा हुआ था। पूरी सक्रियता होने के कारण ही संगठन में उसकी पहुंच भी काफी ऊपर तक मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए की टीम ने जरवल कस्बे से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। लेकिन किसी भी व्यक्ति के किसी पारिवारिक सदस्य ने थाने या मेरे पास आकर अधिकृत तौर पर इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी है।
केशव चौधरी, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed