{"_id":"6324c9319ac34c592f504d73","slug":"bahraich-bahraich-news-lko64866102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुसीबतें बरसाने लगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मुसीबतें बरसाने लगी बारिश
विज्ञापन
बहराइच। लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश अब मुसीबतें बरसाने लगी है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। इस वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। पयागपुर में गोदाम की दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बिजली व्यवस्था भी धड़ाम हो गई। कई जगह हाई वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। गन्ने की फसल धराशायी हो गई। कई जगह पेड़ भी गिरे। वहीं, बृहस्पतिवार से शुरू हुई जलभराव की समस्या भी विकराल हो गई। जिले में शुक्रवार तक 160.5 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
लगातार बारिश की वजह से शहर के कई मोहल्लों में बृहस्पतिवार रात से ही बिजली नदारद रही। शुक्रवार दोपहर बाद कुछ इलाकों में आपूर्ति शुरू भी हुई, लेकिन हाई वोल्टेज की समस्या देखने को मिली। बिजली कर्मियों को फॉल्ट सही करने में कड़ी मशक्कत करते देखा गया। अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि बारिश के चलते 132 केवीए लाइन में फॉल्ट आ गया था जिसके चलते विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, बाबागंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार से ही आपूर्ति ठप है जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। हुजूरपुर क्षेत्र में हालात और भी खराब रहे। यहां 14 सितंबर से ही बिजली नहीं आ रही है। रुपईडीहा में भी बृहस्पतिवार से आपूर्ति ठप है।
गायघाट। लगातार बारिश के चलते गोपिया बैराज पर सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं कैलाशपुरी में गेरुवा व कौड़ियाला नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इस वजह से मोतीपुर क्षेत्र के ग्रामीण बाढ़ को लेकर आशंकित हैं। गोपिया बैराज के जेई कर्मवीर ने बताया कि पानी बढ़ रहा है, लेकिन नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। सुबह तक पानी के स्तर का अंदाजा लगेगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
मिहींपुरवा के बड़ा दरोगापुरवा के तीरथराम यादव का छप्पर वाला घर बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया। खाने-पीने का सामान बारिश के पानी में खराब हो गया। वहीं, लगातार हो रही बारिश से बाबागंज के बिशुनापुर निवासी मोहब्बत अली के मकान की दीवार गिर गई। हालांकि, जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, खैरीघाट में भी एक घर की दीवार ढह गई। तेज हवा में एक छप्पर भी उड़ गया। मोतीपुर तहसील क्षेत्र में भारी बारिश से कई जगहों पर पेड़ भी धराशायी हो गए।
पयागपुर। भूपगंज बाजार के दुखहरण नाथ मंदिर के पास पुराने गोदाम की दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सीएचसी, पयागपुर में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि 50 वर्षीय सरोज शुक्ला घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पास ही बने गोदाम की दीवार अचानक गिर गई और सरोज चपेट में आ गईं। पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, दीवार की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सीएचसी अधीक्षक विकास सोनी ने बताया कि महिला के सिर व हाथ-पैर में चोटें आईं हैं।
जरवलरोड। साधन सहकारी समिति, खासेपुर के खाद गोदाम में पानी भर गया। इससे गोदाम में रखी कई बोरी यूरिया भीग गई। साधन सहकारी समिति के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम में 270 बोरी यूरिया रखी है। इसमें से 185 बोरियां खराब हो गईं। उन्होंने बताया कि पंपिंग सेट चलाकर गोदाम से पानी निकालने की कोशिश की जा रही है।
जरवलरोड। तूफानी चौराहा मंदिर के पास 36 घंटे से दुकानों में गंदा पानी भरा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि इससे 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को आक्रोशित दुकानदारों ने गंदे पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं कराई गई। इसी वजह से बारिश के चलते फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल स्टोर, खाद, किराना, मोबाइल, जूता-चप्पल आदि की दुकानों में दो फीट तक पानी भर गया है। वशेश्वरगंज में बारिश के चलते अजय कुमार की दुकान में घुटनों तक पानी भर गया जिससे उनका हजारों का नुकसान हो गया।
हरखापुर, मंझारा, सर्राकला, जालिम नगर कुड़वा आदि क्षेत्रों में तेज हवा व खेतों में पानी भरने से गन्ने की फसल गिर गई। पानी भरने से तिलहनी फसलों व सब्जियों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बाबागंज क्षेत्र में झमाझम बारिश से खेतों में सूख रही धान की फसल में फिर से जान आ गई। किसान भानुप्रताप, बुधराम आर्या, पाटनदीन वर्मा, नन्हे आदि ने ने बताया कि धान की फसल को फायदा हुआ है। अब महंगा डीजल डालकर पंप से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।