फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

15 अभियुक्तों की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त

Wed, 14 Sep 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। हमले के दो मामलों में 15 अभियुक्तों की अग्रिम जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम व चतुर्थ ने मंगलवार को निरस्त कर दी । दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीशों ने घटनाओं को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

एडीजीसी क्रिमिनल फिरोज खान ने बताया कि थाना नानपारा क्षेत्र के केशवापुर गांव निवासी शरीर बेग, अजीज बेग, जाहिर बेग, मजीद बेग, अजीम बेग, अबरार, असलम, सुफियान, कादिर, लियाकत व रियाज के खिलाफ घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए वादी ने एक जनवरी, 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को अभियुक्तों के अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत को लेकर अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम रामप्रकाश पांडेय के न्यायालय में प्रार्थनापत्र पेश किया।
विज्ञापन

एडीजीसी क्रिमिनल खान ने बताया कि न्यायाधीश ने घटना को गंभीर मानते हुए अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी। एडीजीसी क्रिमिनल सुनील जायसवाल ने बताया कि थाना विशेश्वरगंज में वादी मुकदमा अनवर अली की तहरीर पर थाना क्षेत्र के धनीराम, मनीराम, दुर्गेश व स्वामी दयाल के खिलाफ लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सुरजन सिंह के न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी पेश की गई। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed