{"_id":"6acbd0632e95a536550299b8","slug":"youth-dies-10-days-after-dog-bite-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158405-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कुत्ते के काटने के 10 दिन बाद युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कुत्ते के काटने के 10 दिन बाद युवक की मौत
विज्ञापन
रिसिया। कुत्ते के काटने के करीब 10 दिन बाद शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया था। युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव दफना दिया।
रिसिया थाना क्षेत्र के इटकौरी गांव निवासी सद्दाम (26) को करीब 10 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। परिजन उसे सीएचसी ले गए थे, जहां उसे इंजेक्शन लगवाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत सामान्य थी। शनिवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
गांव के समाजसेवी हाजी वसीम शेरवानी ने बताया कि परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद शव दफना दिया गया। पोस्टमार्टम नहीं होने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि कुत्ते को ग्रामीणों ने पहले ही मार दिया था। उनके अनुसार, रिसिया क्षेत्र में कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते एक माह में 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
रेबीज संक्रमण की पुष्टि के लिए जांच जरूरी
सीएचसी रिसिया के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि युवक की मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए था। कुत्ते की स्थिति की जांच भी जरूरी थी। इन तथ्यों के बिना मौत की वजह के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।