फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नशा मुक्ति की शपथ, देशभक्ति के गाए गीत

Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को रक्षा मंत्री ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। जिसका किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजीव प्रसारण किया गया। महाविद्यालय में भी एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस अवसर पर बालिका कैडेट्स ने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

केडीसी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने की। इस अवसर पर उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आती जा रही है। नशे से युवाओं का जीवन बर्बाद हो जाता है। नशे का आदी युवक न अपना विकास कर सकता है न ही देश व समाज के विकास में योगदान दे सकता है। सीडीओ ने सभी एनसीसी कैडेट्स से स्वयं व अन्य लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर एनसीसी बालिका कैडेट्स ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed