फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हरदी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी के पीआरओ को जिम्मेदारी

Fri, 26 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। भाजपा विधायक के पंप से चार दिन पहले हुई डीजल की लूट का खुलासा न कर पाने पर हरदी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। महसी सीओ का भी सर्किल बदलने की चर्चा चल रही है। फिलहाल, एसपी ने अपने पीआरओ को हरदी थाने की कमान सौंप दी है।
विज्ञापन

सीतापुर-बहराइच हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा के पास महसी विधायक सुरेश्वर सिंह का पेट्रोल पंप है। रविवार रात कार सवार बदमाशों ने पंप से डीजल लूट लिया था। विरोध पर फायर भी झोंक दिया था। घटना का खुलासा न होने से नाराज एसपी केशव चौधरी ने शुक्रवार को हरदी थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने बताया कि पीआरओ ज्ञान सिंह को हरदी थानाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही घटना का खुलासा करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed