फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich

Bahraich News : भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

Fri, 26 Aug 2022 03:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 03:58 PM IST
सार

हरदी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा के पास महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप से दो दिन पहले कार सवार लोगों ने डीजल लूट लिया था। विरोध करने पर फायर भी झोंका था। 

विज्ञापन
Bahraich
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस पर वसूली का आरोप लगाने वाला महसी विधायक का वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, राजनीतिक माहौल भी गर्माने लगा है। सपा सुप्रीमो ने तो एक वीडियो ट्वीट कर प्रदेश सरकार को ही घेर लिया। वीडियो में उन्होंने तंज कसते हुए पूछ लिया, अब बुलडोजर कहां है? इस घटनाक्रम के बीच चर्चा है कि एसपी जल्द ही हरदी थानाध्यक्ष व हल्का दरोगा पर कार्रवाई कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि हरदी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा के पास महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप से दो दिन पहले कार सवार लोगों ने डीजल लूट लिया था। विरोध करने पर फायर भी झोंका था। घटना के बाद मंगलवार को विधायक अपने पेट्रोल पंप पर बैठे थे। जांच के लिए महसी सीओ जेपी त्रिपाठी व हरदी थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी पहुंचे थे। उसी समय कुछ फरियादी पहुंच गए। भाजपा विधायक ने एसओ से कहा कि यहां तमाम लोग खड़े हैं।
विज्ञापन


ये लोग शिकायत कर रहे हैं कि एसओ ने पैसा लिया है। इसी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यही वीडियो अपने ट्विटर पर डाल दिया। साथ ही लिखा कि अब तो भाजपा के विधायक सरेआम स्वीकार कर रहे हैं कि उनके राज में थानों में वसूली का धंधा खुलेआम जारी है। बताइए, अब बुलडोजर कहां है। भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस हवा में तीर चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्र बताते हैं कि पुलिस गाड़ी का नंबर ट्रैस करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी है। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में हरदी थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। 


पेट्रोल पंप पर हुई घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। 10 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed