फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध युवती ने लगाई फांसी

Wed, 24 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध युवती ने लगाई फांसी
विज्ञापन

- मां ने दरोगा पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। मुकदमा दर्ज होने से आहत युवती ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी से बेटी दुखी थी। वहीं, घटना के बाद युवती की मां की तहरीर पर दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ ने दरोगा पर लगे आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

बताया जाता है कि कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसेहरी बुजुर्ग निवासी दीनदयाल सोनी का दो दिन पहले किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। मारपीट केे दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं थीं। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और दीनदयाल की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कोतवाली के एक दरोगा ने पैसे लेकर पक्षपात किया। इसी से आहत होकर दीनदयाल की 20 वर्षीय पुत्री हेमा सोनी ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैसरगंज सीओ कमलेश सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा के पर लगे आरोप की भी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed