फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पब्लिक रेटिंग में नवाबगंज प्रथम, हुजूरपुर फिसड्डी

Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में नवाबगंज पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि हुजूरपुर थाने की पुलिस को जनता ने नकार दिया है। रेटिंग में फिसड्डी आए थानों की पुलिस को एसपी ने कार्यों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने जिले के थानों की कार्यप्रणाली की जमीनी हकीकत जानने के लिए पब्लिक अप्रूवल रेटिंग कार्यक्रम चलाया था। इसमें जनता ने सीधे तौर पर व ट्विटर के माध्यम से अपने थाने के थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों के व्यवहार व कार्यप्रणाली को लेकर वोट किया। इसी वोटिंग के आधार पर एडीजी ने रेटिंग जारी की। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि नवाबगंज थाने को पहला स्थान, देहात कोतवाली को दूसरा स्थान व रुपईडीहा थाने को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सबसे फिसड्डी हुजूरपुर थाना रहा। हुजूरपुर थाने को 23वां स्थान व रिसिया थाने को 22वां स्थान मिला है। एसपी ने फिसड्डी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया है कि कार्यप्रणाली में सुधार लाएं वरना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed