फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गमगीन माहौल में निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस

Wed, 10 Aug 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले में दसवीं मुहर्रम का जुलूस मंगलवार को गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस के दौरान लोगों ने नौहा मातम कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस में इमाम हुसैन की सवारी के प्रतीक के रूप में दुलदुल भी शामिल रहा। दसवीं मोहर्रम का निकाला गया जुलूस कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां ताजिये दफन कराने का सिलसिला शुरू हुआ। जुलूस के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को गमगीन माहौल में यौमे आशूरा दसवीं मोहर्रम का जुलूस दुलदुल हाउस से निकाला गया। लोग जंजीरी मातम करते हुए शहर के मोहल्ला मीराखेलपुरा व काजीपुरा होते हुए सैय्यदवाड़ा पहुंचे। यहां से जनाब अली असगर का झूला शिया जामा मस्जिद से निकलकर इमामबाड़ा नवाब साहब पहुंचा। यहां से देर शाम जुलूस शहर के मोहल्ला चांदपुरा होते हुए झिंगहाघाट स्थित शाही कर्बला में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पूरे शहर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। नवाबगंज में भी दसवीं मुहर्रम का जुलूस अलम, ताजिया व तलवारों से मातम करते हुए गमगीन माहौल में निकाला गया।
विज्ञापन

जुलूस क्षेत्र के निम्निहारा, मनसुख, भट्टपुरवा, मिर्जा फांटा, नौबस्ता, केवलपुर, मंडाहवा, भंगहर, बक्शीगांव आदि स्थानों से कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां ताजिये दफन किए गए। जुलूस के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। रिसिया नगर क्षेत्र में निकाला गया दसवीं मुहर्रम का जुलूस आजाद नगर से इंदिरा नगर चौराहा व स्टेशन चौराहा होता हुआ कर्बला पहुंचा। यहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिये दफन किए गए। जुलूस के दौरान चेयरमैन महमूद अहमद, चुन्ना अहमद, जुबेर, जुनेद, हसीब अहमद, मौलाना निशार आदि मौजूद रहे। तहसील महसी में भी दसवीं मुहर्रम का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed