{"_id":"62f2a701f000be405a5abf4c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko643410812","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपईडीहा में बीएसएनएल की फाइबर व ब्रॉडबैंड सेवा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपईडीहा में बीएसएनएल की फाइबर व ब्रॉडबैंड सेवा ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बसे रुपईडीहा कस्बे में बीते दो दिनों से बीएसएनएल की संचार व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। इस कारण बैंक व डाकघर समेत अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कस्बे में यह समस्या नई नहीं है। आए दिन लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। बीएसएनएल की फाइबर व ब्रॉडबैंड सेवा ध्वस्त होने से स्थानीय नागरिकों में गुस्सा है।
बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त होने से रुपईडीहा कस्बे में जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र, बैंक व डाकघर में कार्य ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व दूरसंचार विभाग के एडीजी देवांशु शुक्ला ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से लेकर आसपास के गांवों सहित रुपईडीहा कस्बे में मोबाइल की कनेक्टिविटी, ब्रॉडबैंड, फाइबर व लैंडलाइन से संबंधित समस्याओं के निराकरण की बात कही थी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया था, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
क्षेत्र में आए दिन बीएसएनएल सेवाएं फेल हो जाने के कारण कस्बा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूरसंचार विभाग के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। जब उपभोक्ताओं द्वारा बीएसएनएल के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया जाता है तो भी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कस्बे के लोकवाणी संचालक रईस अहमद, अमित मदेशिया, अजय कुमार, अनिल अग्रवाल, डॉ. सनत कुमार शर्मा, डॉ. उमाशंकर वैश्य, संतोष अग्रवाल समेत अन्य उपभोक्ताओं ने मांग की है कि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराया जाए जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
जेटीओ नफीस अहमद ने बताया कि बाबागंज में ब्रॉडबैंड के लिए जो सिस्टम लगाया गया था वह खराब हो चुका है। शीघ्र ही नया लगवा दिया जाएगा जिससे समस्या का निस्तारण हो जाएगा।