फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगा रहा तांता

Tue, 09 Aug 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार पर शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिला। भोर से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ जमा हो गई। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। मंदिर पहुंचे शिवभक्तों ने बेलपत्र, शमीपत्र, भांग, धतूरा, फूल आदि चढ़ाकर दूध व गंगाजल से अपने आराध्य का जलाभिषेक किया। शहर स्थित सिद्धनाथ मंदिर, गायघाट स्थित बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर, मटेरा स्थित जंगलीनाथ मंदिर समेत सभी शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। जलाभिषेक के दौरान मंदिरों में पुलिस का सख्त पहरा रहा।
विज्ञापन

शहर के बीच स्थित प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। मटेरा के प्राचीन जंगलीनाथ मंदिर में भी जिलेभर से आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कुछ ऐसा ही नजारा गायघाट स्थि बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर का भी रहा। मिहींपुरवा, मुर्तिहा, नानपारा, रुपईडीहा आदि स्थानों से आए हजारों शिवभक्तों ने बाबा बूढ़ेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। नेपाल के जिला बांके स्थित खडे़श्वरनाथ में भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन

वहीं, जिहुरामाफी और खैराबाजार से शिवभक्तों ने गाजे-बाजे के साथ कावड़ यात्रा निकाली। डीजे की धुन पर बोल बम का जयकारा लगाते हुए जिहुरामाफी से डोकरी, नकदिलपुर, खैरा चौराहा, गनियापुर होते हुए बेड़नापुर स्थित सरयू नदी तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यहां से जल भरकर कांवड़ियों ने जिहुरा माफी स्थित शिवमंदिर व राजा रहुआ स्थित सागरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान भरत लाल पांडेय, जगदीश जायसवाल, सच्चिदानंद, राजकिशोर, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed