{"_id":"62f1541b64a86071f118ced5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6432829189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: ओएलएक्स पर जेनरेटर बुक कराना महंगा पड़ा, व्यापारी ने सवा दो लाख रुपये लेकर फोन स्विच ऑफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud: ओएलएक्स पर जेनरेटर बुक कराना महंगा पड़ा, व्यापारी ने सवा दो लाख रुपये लेकर फोन स्विच ऑफ किया
Tue, 09 Aug 2022 06:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 06:23 PM IST
सार
बहराइच में ओएलएक्स पर जेनरेटर खरीदना एक युवक को भारी पड़ गया। व्यापारी ने उससे सवा दो लाख रुपये लिए और गायब हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओएलएक्स पर सर्च कर जेनरेटर की बुकिंग कराना शहर के एक युवक को महंगा पड़ गया। जेनरेटर खरीदने के लिए युवक को मौके पर बुलाया गया। औपचारिकता के साथ चेक के माध्यम से सवा दो लाख रुपए ले लिए गए। जब जेनरेटर देने की बारी आई तो व्यापारी ने टालमटोल शुरू कर दी और अब मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। तंग आकर युवक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शिकायत कर्ता आजम खान निवासी जोसियापुरा कोतवालीनगर ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर जाकर अपने प्रतिष्ठान के लिए सवा दो लाख की कीमत का 20 केवीए का जनरेटर बुक कराया था। इस दौरान आदिल नाम के शख्स ने फोन कर जेनरेटर दिखाने के लिए लखनऊ बुलाया और गारंटी-वारंटी आदि की भी बात की। एक-एक कर चेक के माध्यम से पूरा पैसा वसूल कर लिया। जब जेनरेटर देने की बारी आई तो नहीं दिया। इधर-इधर के बहाने बनाने लगा।
विज्ञापन
जब उससे पैसे वापसी की बात की गई तो मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पहले इस प्रकरण की शिकायत थाने में की गई। जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से शिकायत की गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन