{"_id":"62dee17b0050462a984d8f38","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6411425117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बाघ नहीं बल्कि उसका प्रेमी ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बाघ नहीं बल्कि उसका प्रेमी ले गया
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र में बीते दो दिन पहले घर के सामने से गायब हुई किशोरी को बाघ नहीं उठा ले गया था, बल्कि उसका प्रेमी ही उसका अपहरण करके ले गया था। परिजनों की आशंका पर तीन थानों की फोर्स व वन विभाग बाघ के साथ ही किशोरी के शव को तलाश रहे थे। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने दूसरे एंगल पर जांच शुरू की तो पता चला कि प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में किशोरी का अपहरण किया था। पुलिस ने प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात लगभग 17 वर्षीय किशोरी अपने घर के सामने खेत में शौच करने गई थी। तभी बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई पड़ी और किशोरी गायब हो गई। परिजनों की सूचना पर वन विभाग की टीम व तीन थानों की फोर्स रविवार को दिन भर उसको तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं पता चल सका। बाघ को खोजने व शव को बरामद करने के लिए ड्रोन कैमरा, हाथी व पुलिस जंगल में तलाश करती रही। जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने दूसरे एंगल पर जांच शुरू किया।
जांच में पुलिस को पता चला कि गांव का एक युवक किशोरी से प्यार करता था। पुलिस ने प्रेमी का पता लगाया तो मुखबिर से पता चला कि वह भागने की फिराक में है। सुजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर आरोपी प्रेमी पिंटू मौर्या को बिछिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी से प्रेम करता था। खेत में आते ही उसने उसका अपहरण किया और रात में ही अपने सहयोगी व भाई रिंकू और सतीश उर्फ कोइली के सहयोग से किशोरी को नानपारा अपने जीजा के यहां छोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने पूरे फिल्मी अंदाज में स्क्रिप्ट तैयार की थह। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।