फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

शिवालयों में भोर से ही लगी भक्तों की कतार

Mon, 25 Jul 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सावन के दूसरे सोमवार पर पूरा जिला भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया। भोर से शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव, बम-बम बोल रहा है काशी, हर-हर शंभू, देवा महादेवा ... जैसे गीत से शिवालयों में गुंजायमान रहे। शिवालयों में जलाभिषेक करने का सिलसिला भोर तीन बजे से शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों में पुख्ता इंतजाम रहे। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

हर-हर महादेव व जय शिव शंकर के जयकारों के साथ सावन के दूसरे सोमवार पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में भोर तीन बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। पूरे दिन पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, दही, रोली, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद, घी आदि अर्पित किया। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने के लिए लंबे समय तक कतार में लगकर इंतजार भी करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने सावन के दूसरे सोमवार पर व्रत भी रखा।
विज्ञापन

नवाबगंज के मंगलीनाथ स्थित पांडव कालीन प्राचीन शिवमंदिर में हरिहरपुर, नंदा गांव, बसऊवा गांव, उमरिया, बाबा गांव, नव्वा गांव, भगतपुरवा, पंडित पुरवा, निम्मिहारा, डोढ़े गांव, मंसूख गांव, बीजे गांव, अवधूत गांव, अंटहवा व होलीया समेत अन्य गांवों के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के रिसिया, मटेरा, नानपारा, रुपईडीहा, हरदी, बौंडी, महसी, खैरीघाट, कैसरगंज, जरवलरोड, पयागपुर व विशेश्वगंज समेत अन्य जगहों पर भी शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed