फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा

Mon, 25 Jul 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। नेपाल से चरस लेकर नानपारा में बेचने आ रहे तस्कर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। तस्कर के पास से दो किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि युवक नेपाल से चरस लेकर नानपारा में बेचने आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए राजा बाजार चौकी इंचार्ज राकेश सिंह को दलबल के साथ रुपईडीहा क्रॉसिंग भेजा गया। मौके पर पहुंची टीम ने नेपाल की ओर से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के पास से दो किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान कसाई मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी वकील अहमद के रूप में हुई। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed