फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की गई जान

Fri, 15 Jul 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रानीपुर/फखरपुर (बहराइच)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर रामपुर टेपरा के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। बाइक पर सवार आठ वर्षीय रिम्मी ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार 22 वर्षीय खन्नू की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में घायल रीता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रानीपुर थानाध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। वहीं, दूसरी घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा के पास हुई। लखनऊ से आ रही कार लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित मरौचा के पास एक महिला को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार वसीम अहमद व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed