{"_id":"62cf06c9a9cb8537ee5c70a1","slug":"bahraich-bahraich-news-lko63936063","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील के छह नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील के छह नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
बहराइच। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के पांच विद्यालयों में खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत बनाए जा रहे भोजन व दूध के छह नमूने लिए। बाद में इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
शासन के निर्देश पर एफएसडीए ने जिले के प्राथमिक विद्यालयों में बनने वाले मिड-डे मील के भोजन की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय, जरवल द्वितीय से तैयार दाल, जरवलरोड स्थित कंपोजिट विद्यालय से चावल, शहर के काजीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम से तहरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय, काजीपुरा द्वितीय से तैयार दाल और विकास खंड रिसिया के प्राथमिक विद्यालय, करौंदा से दूध व तैयार दाल का नमूना लिया।
विभाग के सहायक आयुक्त, द्वितीय विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।