{"_id":"62cf06ca33544d21ff592b1c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko639360556","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा, आठ बाइक के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा, आठ बाइक के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने वाले ऑटोलिफ्टर गैंग का नानपारा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की आठ बाइक बरामद कर चार वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गये चोरों के पास से चार तमंचे, एक कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ करने वाली टीम को एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जयलालपुरवा गांव निवासी मनीष सैनी ने नानपारा कोतवाली क्षेत्र से बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। बाइक की बरामदगी के लिए नानपारा कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने एसआई राकेश सिंह व एसआई रवि यादव की टीम को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि टीम को नानपारा कोतवाली क्षेत्र के हाड़ा पुल के पास तीन युवक बाइक पर आते दिखे। शक होने पर तीनों बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया तो भागने लगे। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए उन्हें दबोच लिया।
कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने तीनों बाइक चोरी की होने की बात कही। एएसपी ने बताया कि तीनों की निशानदेही पर पांच अन्य बाइक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवकों की पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के दुविधापुर गांव निवासी रामसागर, गेंदापुर गांव निवासी संतोष यादव, सोरहिया गांव निवासी आरिफ व नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा भोपतपुर गांव निवासी मनीष के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि चारों की तलाशी के दौरान चार तमंचे, एक कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एएसपी, ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे जिले में बाइक चोरी करने के बाद नेपाल में बेचने का काम करते थे। इनके गैंग में और कितने लोग शामिल है यह भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नानपारा कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया है। नानपारा कोतवाली टीम को एसपी ने 12 हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।