फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

इतने पौधे लगाते तो जंगल बन जाता अपना जिला

Thu, 07 Jul 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
bahraich
इतने पौधे लगाते तो जंगल बन जाता अपना जिला
विज्ञापन

- 2018 से 21 तक करीब पौने दो करोड़ पौधे रोपने का दावा, हरियाली 10 साल पहले जैसी ही
इस बार भी अब तक 51.40 लाख पौधे लगाने का दावा
फोटो- 13, 14, 15
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जनपद में हर वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण हो रहा है। हर साल एक-दो नहीं बल्कि लाखों की संख्या में पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अभियान में 20 से 25 विभागों के समस्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है फिर आंकड़ा जारी होता है कि जिले में लाखों की संख्या में पौधरोपण किया गया। पौधे लगाते हुए हर एंगल से फोटो जारी करने में भी कोताही नहीं बरती जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, 2018 से 2021 तक करीब पौने दो करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। आंकड़ों की नजर से देखा जाए तो पूरा जिला जंगल बन जाना चाहिए, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। हरियाली के लिहाज से आज भी जिला वैसा ही दिखता है जैसा 10 वर्ष पहले था। हालांकि, इस वर्ष जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का पौधरोपण के प्रति खासा रुझान दिख रहा है। हालांकि, इसकी जमीन हकीकत कुछ समय बाद ही पता चलेगी।
मंगलवार को चले पौधरोपण अभियान में 51 लाख 40 हजार पौधे लगाने का दावा किया गया। इस अभियान में सरकार के 26 विभागों ने सहयोग किया। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही समस्त जनप्रतिनिधियों ने भी कड़ी धूप में निकलकर पौधरोपण किया। इसके अलावा पहली बार कई निजी प्रतिष्ठानों से भी पौधरोपण कराने की सूचनाएं आईं, लेकिन विगत वर्षों में हुए पौधरोपण अभियानों की स्थिति को देखते हुए कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है कि लगाए गये पौधे पनप पाएंगे। वन विभाग की ही रिपोर्ट के मुताबिक, बीते चार वर्षों में पौने दो करोड़ से अधिक पौधे लगा दिए गये। यह आंकड़ा इतना अधिक है कि अगर इसे सच मानें तो पूरा जिला जंगल बन जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस बार सभी जनप्रतिनिधियों ने की अगुवाई
इस बार के पौधरोपण की खास बात यह रही कि सभी जनप्रतिनिधियों ने न सिर्फ आम जनता से अपील की बल्कि खुद भी अगुवाई करते हुए पौधरोपण किया। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, कैसरगंज विधायक आनंद यादव, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह व एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी पौधरोपण कर लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया। यह भी अपील की है कि सिर्फ पौधे लगाएं बल्कि उनकी सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
डीएम का दौड़ते हुए निरीक्षण वीडियो वायरल हुआ
इस बार पौधरोपण अभियान के शुभारंभ के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का निरीक्षण का वीडियो भी वायरल हुआ। वह अपने अधीनस्थों के साथ दौड़ते हुए नर्सरियों का निरीक्षण कर रहे थे। बहुत बड़ी नर्सरी होने के कारण वह दौड़ते पौधों की स्थिति जानते देखे गये।
वर्ष लगाए गए पौधे
2018 18 लाख
2019 40 लाख
2020 56 लाख
2021 58 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed