{"_id":"62c492a40b872f130406010b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6383062129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह उत्साह के साथ किया गया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह उत्साह के साथ किया गया पौधरोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कैसरगंज के ग्राम मंझारा तौकली में मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर डीएम, एसपी, सांसद व एमएलसी समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्ण माहौल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिले में करीब करीब 71.57 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है।
ग्राम मंझारा तौकली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिले में पांच जुलाई को 50 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को इसमें योगदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण के साथ ही लगाए गये पौधों के संरक्षण का भी ध्यान रखने की बात कही। मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने भी सभी लोगों से वृक्षों के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की बात कही। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं की कुशलक्षेम पूछते हुए अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने की बात कही। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शकुंतला गौतम ने कहा कि जिले की 32 नर्सरियों में लगभग 93 लाख स्वस्थ पौधों की खेप यह साबित करती है कि जिले में पौधरोपण के लिए काफी अच्छी तैयारी की गई है।
उन्होंने कहा कि आज यहां पर रोपे गये 16 हजार पांच सौ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ग्रामवासियों की है। कार्यक्रम का संचालन कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर एसएसपी केशव कुमार चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल, उपायुक्त मनरेगा केडी गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, बाबागंज में भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह व वन क्षेत्राधिकारी हेमंत मणि समेत अन्य वन कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर राजेश सिंह, ललित त्रिपाठी, एसपी सिंह, विजय कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। नवाबगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पा एसआई दिनेश चंद्र, एसआई जयंती शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, हरिनारायण आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय प्रथम नवाबगंज में प्रधानाध्यापिका सलमा बेगम के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। नानपारा में जयपुरिया स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पौधरोपण का महत्व बताया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान एसडीएम अजीत परेश, सीओ डॉ. जंगबहादुर यादव व तहसीलदार अमर चंद वर्मा मौजूद रहे। बौंडी में प्राथमिक विद्यालय साईंगांव प्रथम व मेला रामघाट सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक साकेत भूषण तिवारी, उपेंद्र उपाध्याय, अमित आर्य व विभा देवी मौजूद रहीं। रिसिया विकास खंड के पटना धुसियारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, अजय गुप्ता, रमाशंकर सिंह, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।