फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दस कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स को नोटिस जारी करने का निर्देश

Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। काम में हीलाहवाली करने पर दस कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स को नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड की प्रगति में सुधार लाया जाए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिह्नित सभी बीमार बच्चों को उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन उप स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण सामान्य से कम है वहां अभियान चलाया जाए। डीएम ने बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में अभियान चलाकर बच्चों व गर्भवती का टीकाकरण कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान काम संतोषजनक न मिलने पर दस कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स को नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया। साथ ही हर हफ्ते जूम मीटिंग कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने की बात भी कही। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एसके सिंह, सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र, बीएसए अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed