फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 11 लाख लोगों ने सीखा निरोग होने का मंत्र

Tue, 21 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आसमान से निकलती सूरज की किरणों के साथ शहर के इंदिरा स्टेडियम में योग के लिए उमड़ती भीड़ का नजारा गजब रहा। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया वैसे-वैसे मैदान भरता चला गया। लोग अपना स्थान को ग्रहण कर चुके थे तभी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुख्य अतिथि वन राज्यमंत्री केपी मलिक का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि ने डीएम, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले में 11 लाख से अधिक लोगों ने योग किया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साह से ओतप्रोत दिखे। डीएम ने भी कई तरह के आसन कर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम शहर के इंदिरा स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री वन व पर्यावरण केपी मलिक रहे। प्रधानमंत्री के ऑनलाइन संबोधन के बाद योग शुरू हुआ। योग गुरुओं ने सभी को योग करवाया। योग के बाद मुख्य अतिथि ने भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन व आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

योग करने से हम स्वस्थ रहेंगे। सुबह योग करने से शरीर के साथ ही मन भी स्वस्थ रहता है। योग हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने योगाभ्यास कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य छह लाख के सापेक्ष लगभग 11 लाख से अधिक लोगों के जुटने पर सभी का आभार जताया। मंच का संचालन मनीराम वर्मा ने किया। इस मौके पर एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ कविता मीना, एडीएम मनोज, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्रा, डीएफओ बहराइच मनीष सिंह, सीएमओ डॉ. एसके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह के प्रतिनिधि करणवीर सिंह, विधायक सदर के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी कुलभूषण अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के गांगूदेवर गांव में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। विधायक ने कहा कि हम कितने ही तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों कुछ मिनट का ध्यान हमें शांत कर देता है। सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने मोतीपुर कैंप कार्यालय में योग किया। नानपारा में अपना दल के विधायक रामनिवास वर्मा ने योग किया। जरवलरोड थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने योग किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले की सभी तहसीलों व थानों में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी जगह बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने योग किया। पयागपुर के एसडीएम दिनेश कुमार कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। कैसरगंज के एसडीएम महेश कुमार कैथल ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि अनिवार्य रूप से योग करेंगे। इस मौके पर तहसीलदार शिव प्रसाद, देवेंद्र कुमार, संतोष कुमार, शेखर सिंह, रामतेज वर्मा आदि मौजूद रहे।
हुजुरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों व आम लोगों ने योग किया। भंगहाघाट पर योग प्रशिक्षक चंद्रशेखर पांडेय ने लोगों को योगा करवाया। नवाबगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों ने योग किया। योग प्रशिक्षक रमेश कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जीवन में बहुत महत्व है। ब्लॉक प्रमुख, बाबागंज जेपी सिंह व खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने भी योग किया। नानपारा तहसील क्षेत्र के कृपाराम जनजागृति स्कूल में बच्चों व शिक्षकों ने योग किया। अगैया चौराहे पर स्थित एसएसबी मुख्यालय में कार्यवाहक कमांडेंट वैभव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खैरीघाट थाने में थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया।
संविलयन विद्यालय गरेठी गुरुदत्त सिंह में प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह व एसएसबी के जवान जयंकर सिंह ने योग कराया। नानपारा में आरएसएस की ओर से योग शिविर लगाया गया। जिला कार्यवाह अशोक ने सभी को संकल्प दिलाया कि प्रतिदिन एक घंटे योग अवश्य करें। इस मौके पर नगर कार्यवाह शिवेंद्र अवस्थी, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। नानपारा के शंकर इंटर कॉलेज में भी योग का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रबंधक अनिल कुमार मद्देशिया, शिक्षक सत्यदर्शी सिंह व राजीव कुमार तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। रानीपुर थाने में थानाध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता की अगुवाई में योग का कार्यक्रम हुआ। रिसिया के सरस्वती इंटर कॉलेज, बीआरसी बंगलाचक, विकास खंड कार्यालय, जूनियर विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय समेत अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। खैरीघाट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणवीर गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी रामकृष्ण तिवारी व अयोध्या प्रसाद तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान ने पुलिस लाइन परिसर में वामा सारथी परिवार के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर संस्थान की ओर से अध्यक्ष जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष ऋचा श्रीवास्तव, प्रबंधक व कार्यक्रम संयोजक जगदीश केसरी, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र पांडेय, उप सचिव गौरव शर्मा, संरक्षक डॉ. गर्वित मल्होत्रा, शिवम कुमार, आदित्य त्रिपाठी, शिवांगी गुप्ता आदि मौजूद रहे। बुद्धा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. सुबोध मिश्र ने योग कराया।
किसान पीजी कॉलेज, महाराज सिंह इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में 150 एनसीसी कैडेट्स ने योग किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट सूर्यभान रावत, लेफ्टिनेंट देव शरण, थर्ड अफसर रामेंद्र कुमार मिश्र, दिनेश शुक्ला, प्रशांतदीप सिंह, हर्षित मिश्रा, अभयराज श्रीवास्तव, आकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। चित्तौरा ब्लॉक स्थित शिवांशु सुशील महाविद्यालय, सुहापारा में भी छात्र-छात्राओं ने योग किया। प्रशिक्षक सत्यम सिंह ने योग के गुरु मंत्र बताए। प्रभारी प्राचार्य मनीष श्रीवास्तव ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते कहा कि योग धर्म नहीं विज्ञान है। इसमें शरीर, मन और आत्मा जागृत होती है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बहराइच के निर्देशानुसार मदरसा गौसिया, मिहींपुरवा में प्राचार्य इसरार अहमद इदरीसी के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने एक साथ योग किया। प्राचार्य इसरार अहमद इदरीसी ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। इस मौके पर शिक्षक कारी रजब अली, इरफान खान, हाफिज अरबाज अली, काजल बानो आदि मौजूद रहीं।

शहर के इंदिरा स्टेडियम में योग कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने शीर्षासन कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। लगभग पांच मिनट में डीएम ने कई तरह के आसन किए। सीडीओ ने इसे मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed