फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बुलडोजर चला, पटरियों से हटाया कब्जा

Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। मिहींपुरवा बाईपास चौराहा से इमामगंज चौराहा जाने वाले मार्ग की पटरियों के किनारे फैले अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की गई। बुलडोजर के साथ पहुंचे पीडब्ल्यूडी के जेई एसके वर्मा, लेखपाल मनीष कुमार व कस्बा इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह ने अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम ने सड़क के दोनों किनारों पर चार मीटर पटरी को अतिक्रमण मुक्त करवाया। लगभग 400 मीटर तक चलाए गये अभियान में पटरी के दोनों किनारों से 50 से अधिक अतिक्रमण हटाए गये।
विज्ञापन

बता दें कि सड़क की पटरियों पर फैले अतिक्रमण के चलते जाम के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लंबे समय से इस हटाने की मांग चल रही है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के जेई एसके वर्मा ने नानपारा देहात के लेखपाल मनीष कुमार व कस्बा चौकी इंचार्ज अनुराग प्रताप के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान मार्ग के दोनों साइड में चार-चार मीटर की पटरी खाली करवाई गई। गया। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कई लोगों को खुद सामान हटाते भी देखा गया। अवैध रूप से रखी गईं गुमटियां, दुकानों के बाहर बनाई गई फर्श, सीढ़ी आदि बुलडोजर से ढहा दी गई। कार्रवाई के दौरान भारी फोर्स तैनात रही। जेई एस के वर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण दिखा। इसके चिन्हांकन के लिए सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। मिहींपुरवा बाईपास, नानपारा मार्ग व चीनी मिल की ओर जाने वाले मार्ग पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed