फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पहली बारिश ने खोली पोल, शहर डूबा

Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को बारिश हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान नीचे आया तो गर्मी का प्रकोप भी कुछ कम हुआ। हालांकि, इस दौरान सरकारी सिस्टम का स्याह पहलू भी सामने आया। लगभग एक घंटे की झमाझम बारिश में शहर डूब गया। सड़कों पर पानी चलने लगा। आलम यह रहा कि परशुराम चौक के पास सड़क धंस गई तो घंटों जाम लगा रहा। जब पानी कम हुआ तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। बरसात के पहले नालों व नालियों की सफाई का दावा करने वाले नगर पालिका प्रशासन की पोल पहली बारिश ने ही खोल दी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही थी। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे थे। साथ ही आसमान की ओर ताकते हुए बारिश का इंतजार कर रहे थे। लोगों का यह इंतजार मंगलवार की दोपहर पूरा हो गया। शहर में लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। पहली बरसात जहां लोगों के लिए राहत लेकर आई वहीं नगर पालिका के दावों की पोल भी खोल दी। लगभग एक घंटे की बारिश में ही शहर तालाब में तब्दील नजर आया। शहर में डीएम चौराहे से पीपल चौराहे जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया। पानी टंकी से अस्पताल चौराहा जाने वाले मार्ग पर इंदिरा स्टेडियम के पास भी सड़क पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा छोटी बाजार, पीपल चौराहा व गुद़डी रोड पर पानी भरा रहा। जिला अस्पताल में भी पानी भर गया जिससे मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। शहर के परशुराम चौक के पास सड़क धंस गई। सिलेंडर से लदी पिकअप इसमें फंस गई। बारिश बंद होने के बाद जब पानी उतरा तब जाकर लोगों ने पिकअप को बाहर निकाला। इस दौरान लंबा जाम लगा रहा। सड़कों पर पानी भरने की वजह नाली व नालों की सफाई न होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सफाई न होने से नाले चोक हो गये हैं। इसी वजह से पानी भरा। तालाब में तब्दील हुई सड़क से गुजर रहे लोगों को काफी समस्याओं को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तमाम किसान अब तक धान की नर्सरी नहीं लगा पाए हैं। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये। जिन किसानों ने धान की नर्सरी लगा दी थी वे भी एक घंटे की झमाझम बारिश से गदगद हैं। उन्हें अब धान की नर्सरी में सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही गन्ना व मेंथा की फसल को भी फायदा होगा।
बीते दिनों डीएम ने कलेक्ट्रेट में बैठककर ईओ को शहर की नाली-नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के बाद नपाप ने दिखावा करने के लिए मुख्य मार्गों से गुजरने वाले नालों की सफाई कराकर वाहवाही लूट ली थी, लेकिन पहली बरसात ने नपाप की पोल खोल दी।
मंगलवार को हुई पहली बारिश ने जरवल नगर पंचायत में अव्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। बरसात के बाद बैराकाजी वार्ड व बाजार जलमग्न हो गया। पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर के नालों व नालियों की सफाई का कार्य अंतिम चरणों में है। बरसात से पूर्व व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाएगी। टीम भी तैयार है जो बरसात के समय जलभराव की स्थिति में तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करेगी।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed