फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

छापा मारकर 65 लीटर शराब पकड़ी

Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। अवैध शराब के उत्पादन व बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग अभियान चला रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर छापा मारा जा रहा है। आबकारी कर्मियों की टीम ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र नानपारा व महसी में छापा मारकर 65 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान तीन मुकदमे भी दर्ज किए गये।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि टीम ने नानपारा व महसी के फत्तेपुरवा, तमाजपुर, निंबुवारी, जगीर गांव और बदलू भगतपुरवा में छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 65 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए तीन मुकदमे दर्ज किए गये। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के उत्पादन व बिक्री पर अंकुश लगाने के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से होने वाली शराब तस्करी के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस कर्मियों व एसएसबी जवानों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed