{"_id":"62b0b5089657051d3c1f6a39","slug":"bahraich-bahraich-news-lko636084736","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सफाई कर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सफाई कर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई पर ध्यान न देने वाले पांच सफाई कर्मियों को जिला पंचायती राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। ये सभी सफाई कर्मी चित्तौरा ब्लॉक में तैनात थे।
डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि चित्तौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जानीजोत में तैनात सफाई कर्मी सुनील कुमार यादव कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। वह न तो अपनी ग्राम पंचायत में सफाई कर रहे थे और न ही वहां जाते थे। यही नहीं सोमवार को जिला भ्रमण पर आए पंचायती राज निदेशक के आगमन से पूर्व आयोजित समीक्षा कार्यक्रम में भी अनुपस्थित रहे। इसी वजह से निलंबित कर दिया गया है।
इसी प्रकार जगदीशपुर शोखा में तैनात सफाई कर्मी मोहम्मद हसीब, मकोलिया में तैनात राजकुमार, कटरा बहादुरगंज में तैनात संगीता यादव व ग्राम पंचायत डीहा में रामसूरत को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ग्राम पंचायतों की सफाई को लेकर सख्त है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।