फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डीएम-एसपी ने संभाली कमान, ड्रोन करता रहा निगरानी

Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कानपुर व प्रयागराज समेत अन्य जिलों में बीते दिनों जुमे के बाद काफी बवाल हुआ था। इसी को देखते हुए जिले में इस बार जुमे की नमाज के दौरान काफी सतर्कता बरती गई। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा कराने की जिम्मेदारी डीएम व एसपी ने बखूबी निभाई। नमाज शुरू होने से पहले ही डीएम व एसपी ने कमान संभाल ली और पूरे जिले की मॉनीटरिंग की। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी होती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी सड़कों पर गश्त करते नजर आए। शहर के घंटाघर चौराहे के आसपास फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके बाद डीएम व एसपी फखरपुर व जवरलरोड होते हुए अन्य स्थानों पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी व पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। लोगों ने भी पूरा सहयोग किया और बिना किसी के बहकावे में आए नमाज पढ़कर घर चले गये।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च के दौरान घंटाघर के पास तेज धूप से परेशान बुजुर्ग महिला को देखकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की मानवीय संवेदना जाग उठी। उन्होंने वृद्धा के पास पहुंचकर कुशलक्षेम पूछते हुए जानकारी ली कि उन्हें किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। डीएम ने फल खरीदकर उन्हें समर्पित किया। नकद देकर भी मदद की। डीएम-एसपी थाना फखरपुर पहुंचे तो स्वच्छता के लिए प्राइवेट फॉलोवर की सराहना करते हुए नकद पुरस्कार दिया। फॉलोवर संदीप कश्यप ने उन्हें काफी सफाई के साथ चाय परोसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed