फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

149 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। राजापुर कतर्निया गांव स्थित एक घर में कच्ची शराब बनने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान कच्ची शराब बनाते दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। 149 लीटर कच्ची शराब व उपकरण भी बरामद हुए। पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजापुर कतर्निया गांव में आबादी के बीच स्थित एक घर पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान दो लोगों को कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से भट्ठी, शराब बनाने के उपकरण, एक ड्रम, पतीला, नलकी व चार पोटली, एक किलो यूरिया, एक किलो नौसादर, प्लास्टिक की दो बोतलों में अपमिश्रित शराब, 149 लीटर कच्ची शराब व पांच लीटर लहन बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लहन मौके पर ही नष्ट कर दी गई। पकड़े गए लोगों की पहचान राजापुर कतर्निया गांव निवासी रंगीलाल व जनार्दन के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed