फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पति की तलाश में नासिक से बहराइच पहुंची विवाहिता

Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रानीपुर (बहराइच)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तलाक की धमकी देते हुए पति उसे महाराष्ट्र के नासिक में छोड़ आया। इसके बाद विवाहिता भटकते हुए पति की तलाश में जनपद के रानीपुर गांव पहुंच गई। विवाहिता ने थाना रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक निवासी महिला सबा खान पुत्री खुर्शीद ने रानीपुर थाने में बुधवार को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व रानीपुर थाना क्षेत्र के बुलहा गांव निवासी अजीज खान उर्फ छोटकऊ से हुई थी। वह नासिक में रहकर काम करता था। शादी के एक वर्ष बाद पति दहेज के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा। सबा ने बताया कि उसका पति दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है जबकि उसके मायकेवाले काफी गरीब हैं। वे दहेज की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। दो माह पूर्व पति ने उसके साथ मारपीट कर तलाक देने व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह उसे छोड़कर अपने गांव चला आया। सबा ने बताया कि पति की तलाश करते हुए जब वह यहां पहुंची तो उसके परिवारवालों ने धमकाया। सबा ने तहरीर देकर न्याय की मांग की है। रानीपुर थानाध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि वह जरूरी काम से बाहर हैं। मामले की जानकारी मिली है। युवक को थाने बुलाया गया था, लेकिन वह फरार है। उसके पिता को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर जल्द ही पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed