फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कतर्निया के दीदार के लिए करना होगा नवंबर तक इंतजार

Tue, 14 Jun 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बुधवार से जंगल में सैर करने आने वाले पर्यटकों को बाघों की दहाड़ व मगरमच्छों की उछलकूद नहीं दिखाई देगी। कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार के दीदार पर बुधवार से प्रतिबंध लग जाएगा। कतर्निया घूमने का शौक रखने वालों को अब 14 नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को आखिरी दिन होने के कारण सैर सपाटा करने वाले पर्यटकों के काफी संख्या में उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दोपहर के बाद जंगल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार 551 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इस वन क्षेत्र में सात रेंज हैं। इनमें कतर्नियाघाट, निशानगाड़ा व मुर्तिहा रेंज में दुर्लभ बाघ, तेंदुआ, काकड़, पाढ़ा, बारहसिंघा, गैंडे व हाथी समेत कई वन्य जीव विहार करते हैं। जंगल के बीच से होकर बहने वाली नेपाल की गेरुआ नदी में डॉल्फिन की उछलकूद पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। घड़ियाल भी काफी संख्या में नदी के टापुओं पर रोमांचित करते हैं, लेकिन बरसात की आहट के चलते वन्यजीव विहार में भ्रमण पर 15 जून से हर साल की तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट के डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि बरसात के महीने में जंगल में बने शेड खराब हो जाते हैं। रास्ते भी झाड़ियों व जंगली घास से अवरुद्ध रहते हैं। जंगल के रास्तों पर कीचड़ और पानी भर जाता है। वन्य जीवों के हमले का खतरा भी रहता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। गेरुआ नदी में पानी अधिक होने से बोटिंग करने में भी खतरा रहता है जिसके चलते प्रति वर्ष पांच महीने पर्यटकों के भ्रमण पर अंकुश लगा दिया जाता है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद 15 नवंबर से वन्य जीव विहार नई तैयारी के साथ पर्यटकों के भ्रमण के लिए फिर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed