{"_id":"62a0e3b51bce2971410ae695","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6343244148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर नेटवर्क समस्या जल्द खत्म होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर नेटवर्क समस्या जल्द खत्म होने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा(बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित रुपईडीहा कस्बे के निवासी बीते कई महीनों से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे। नेटवर्क की समस्या के चलते लोगों को अपने परिजनों व रिश्तेेदारों से बातचीत में परेशानी हो रही थी। यही नहीं भारत संचार निगम लिमिटेड की ब्रॉडबैंड व फाइबर सेवा भी बेपटरी थी। इससे व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुख रूप से उठाया। इसके बाद बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड के उप महानिदेशक यतीश कथेरिया व सहायक उप महानिदेशक देवांशु शुक्ला ने बॉर्डर का भ्रमण किया। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों व अन्य नेटवर्क प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और जल्द से जल्द नेटवर्क की समस्या के निस्तारण का वादा किया।
रुपईडीहा कस्बे के पंचायत भवन में आयोजित बैठक में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। सभी ने उप महानिदेशक को नेटवर्क संबंधी समस्याएं बताईं। डॉ. सनत कुमार शर्मा, रतन अग्रवाल, पवन अग्रवाल आदि व्यापारियों ने बताया कि कस्बे में सबसे अच्छा नेटवर्क बीएएसएनएल का रहता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन
इंटरनेट के लिए चल रही ब्रॉडबैंड सेवा की हालत भी खस्ता है। नई-नई लांच हुई बीएसएनएल फाइबर सेवा भी बेपटरी है। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उप महानिदेशक यतीश कथेरिया ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं को हल करने की बात कही। बैठक में टीडीएम रवि आनंद, वोडाफोन के बॉर्डर एरिया के इंजीनियर दिलीप यादव, जीओ नेटवर्क के नेटवर्क लीडर नीरज पांडे, एयरटेल की ओर से हलीम अहमद आदि मौजूद रहे।