{"_id":"62a0e301c26c224ecd54d7da","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6343242132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट से फास्टैग तक तमाम सेवाएं देंगे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट से फास्टैग तक तमाम सेवाएं देंगे कोटेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोटेदारों के लिए बड़ी खबर है। अब पासपोर्ट से लेकर फास्टैग तक बनाने की सेवा कोटेदार दे सकेंगे। खाद्य एवं रसद विभाग ने उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया है। विभाग का कहना है कि ई-पॉस मशीन के माध्यम से उचित दर दुकानों को जनसेवा केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। यह भी आदेश है कि यह कार्य सौ दिनों के अंदर पूरा कर लिए जाए। आदेश के तहत पीएम कल्याण से जुड़ी समस्त योजनाएं, शैक्षणिक योजनाएं, टूर एंड ट्रैवल्स, उपयोगिता बिल भुगतान सेवाएं, स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी सेवाएं, कौशल विकास, केंद्रीय सेवाएं, स्थानीय ई-कॉमर्स से जुड़ी सेवाएं व वित्तीय समावेशन से जुड़ी समस्त सेवाएं अब कोटेदार अधिकृत रूप से दे सकेंगे। इसके लिए कोटेदारों को जिला मुख्यालयों पर प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम उज्ज्वला कनेक्शन, पीएम श्रम योगी मान धन पेंशन योजना, व्यापारियों के लिए पीएम मर्चेंट पेंशन योजना (पीएम-व्यापारी), पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि, डिजिटल साक्षरता, टेली-कानूनी परामर्श, टेली-सेंटर उद्यमिता, ई-कोर्ट, टूर्स एंड ट्रेबल्स सिविल अनुरोध, टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़ी अन्य सेवाएं, उपयोगिता बिल भुगतान, भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस), विद्युत बिल भुगतान, जल बिल भुगतान, चुनाव आयोग से जुड़ी सेवाएं, पासपोर्ट आवेदन, पैन आवेदन, स्वच्छ भारत अभियान, डिजी पे (एईपीएस), जीवन प्रमाणपत्र, कौशल विकास योजनाएं एवं पाठ्यक्रम, कौशल विकास नौकरी पोर्टल, ई-जिला सेवाएं, श्रम पंजीकरण, ई-वाहन सारथी परिवहन, हिमाचल स्वास्थ्य बीमा योजना, अन्य राज्य जीटूसी सेवाएं, ग्रामीण ई-स्टोर, उत्पादन वितरण, कृषि सेवाएं, मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज, आईटीआर, एलईडी माइको मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सीएससी, ई-ग्रामीण स्टोर, बैंक मित्र, एसबीआई, बीमा सेवाएं, सिविल अनुरोध व बैंकिंग के अलावा एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंकों के वित्तीय समायोजन से जुड़ी सेवाएं, फास्टैग और डिजीनेम सुविधाएं यहां से प्राप्त होंगी।
नये राशन कार्ड के लिए आवेदन, डाटाबेस में अपडेशन, आधार सीडिंग के लिए आवेदन, राशनकार्ड के डुप्लीकेट प्रिंट, राशन कार्ड की स्थिति, शिकायत पंजीकरण, सौ रुपये तक के स्टांप की सुविधा आदि भी उचित दर दुकानों पर मिलेगी।