{"_id":"629f939bb6479019fe70f745","slug":"bahraich-bahraich-news-lko634173748","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ के इंतजार में रातभर इंतजार करते रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ के इंतजार में रातभर इंतजार करते रहे भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। भूपगंज स्थित त्रिदेव मंदिर में राणीशक्ति, बाला जी सरकार और श्याम बाबा की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए नगरवासियों ने पूरी रात प्रतिमाओं का इंतजार किया। सुबह जब प्रतिमाएं पैतोरा तिराहे पर पहुंचीं तो मानो श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। तीनों रथों का श्रद्धालुओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, शंखनाद और जयकारों ने बाजार को कुछ देर के लिए धर्मनगरी में तब्दील कर दिया।
भूपगंज बाजार में आयोजित तीन दिवसीय मंदिर जीर्णोद्धार एवं प्राणप्रतिष्ठा समारोह के तहत राजस्थान से मूर्ति एवं अखंड ज्योति पहुंची है। गौरतलब है कि भूपगंज बाजार में त्रिदेव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मूर्ति स्थापना समारोह सात से नौ जून तक आयोजित किया गया है। इसके तहत 750 किमी. की दूरी तय करके राजस्थान के झुंझनू के राणीशक्ति मंदिर से अखंड ज्योति एवं खाटूश्याम जी मंदिर से श्याम प्रभु का शीश एवं अखंड ज्योति और इसके अलावा मेहंदीपुर बालाजी से हनुमान जी की प्रतिमा लेकर रथ पहुंचा। इस दौरान पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई।
रथयात्रा पैतोरा मोड़ से शुरू होकर बारीपुरवा चौराहा, पीपल चौराहा व रेलवे स्टेशन मोड़ से होते हुए मंदिर स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। यहां आरती-पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद पंचायती मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 108 महिलाएं मारवाड़ी परिधान पहनकर सिर पर कलश धारण कर मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान पूरे रास्ते श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचते-गाते रहे एवं अबीर-गुलाल व फूल उड़ाते रहे। इस दौरान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर नोसरिया, रामप्रसाद शर्मा, राहुल बागड़िया, रितेश, मनोज अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, राधेश्याम, अवनीश पंसारी, विष्णु मित्तल, गुल्लू माहेश्वरी, श्याम विहारी शर्मा, संतोष आदि मौजूद रहे।