{"_id":"629f917d94579c137a0d239f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko634172710","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगबली के जयकारों के बीच भक्तों ने खूब छका प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगबली के जयकारों के बीच भक्तों ने खूब छका प्रसाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर बजरंगबली के जयकारों की गूंज शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक गूंजती रही। इस दौरान बजरंगबली के भजनों के बीच जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। भंडारों में हनुमान भक्तों ने विधिविधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया। भंडारा कार्यक्रम सुबह से शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा।
जेठ माह के चौथे बड़े मंगल पर शहर के बिसातखाना बाजार में हनुमान भक्त विजय जायसवाल आदि की ओर से बजरंगबली की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर भंडारों का आयोजन किया गया। चौक बाजार स्थित घंटाघर उपकेंद्र पर बिजली विभाग के एसडीओ सदर विजय कुमार व बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील गोस्वामी समेत अन्य विद्युत कर्मियों की ओर से भंडारे का कार्यक्रम हुआ। महिला पीजी कॉलेज के सामने गुरुकृपा सेवा संस्थान की अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव आदि की देखरेख में भंडारा कार्यक्रम हुआ। अस्पताल चौराहा स्थित सतीमाता मंदिर के सामने भारत विकास परिषद की ओर से परिषद सदस्य मनोज सक्सेना ने हनुमान जी की पूजा-अर्चन कर भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया।
इस मौके रामभक्त अमरनाथ सिंह ने भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं को चंदन लगाकर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में मंजू निगम, संध्या गोयल, जयप्रकाश सक्सेना, सत्येंद्र निगम, संतोष सक्सेना, अजय ड्रोलिया आदि मौजूद रहे। सिविल लाइंस रोड स्थित एक लॉन के सामने हरिकेश, राकेश व मुकेश की ओर से भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालगोदाम रोड के पास भी भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कुंवर प्रसाद मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, संतोष यादव, मुन्ना सिंह, सुजीत निषाद आदि मौजूद रहे। फायर स्टेशन के सामने आर्यव्रत बैंक की ओर से भंडारा कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने विधिविधान से पूजा कर भंडारे के प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर उत्कर्ष श्रीवास्तव, रमेश चौधरी, गौरव शाही आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के छोटी बाजार, तहसील सदर स्थित हनुमान मंदिर, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा, एसपी दफ्तर के सामने व पानी टंकी चौराहा समेत शहर के मुख्य चौक चौराहों व मोहल्लों में भी बड़े मंगल पर काफी उत्साह दिखा। भक्तों ने बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा की। इस मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया।
पयागपुर। कस्बा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव रामजी यादव, मुन्ना गुप्ता व कृष्ण कुमार गुप्ता की ओर से आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर उमाशंकर पटवा, उदयराज गौड़, शिवा शर्मा, योगेश गुप्ता, दद्दन वर्मा, नंगू निगम, मुकेश रावत, श्यामजी यादव आदि मौजूद रहे। पयागपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित हनुमान मंदिर पर बिड़ला पंडित की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर मंदीप माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, विनय वैश्य, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
कैसरगंज। विकास खंड मुख्यालय पर रामजानकी मंदिर रानीबाग, मुख्य बाजार स्थित हुकुमसिंह इंटर कॉलेज के सामने, चिकित्सालय परिसर, हनुमान मंदिर, आधवन मोटर्स, बरखुरद्वारपुर चौराहा, चकपिहानी चौराहा आदि स्थानों पर बजरंगबली की विधिविधान से पूजा कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनिल अवस्थी, अक्षत अवस्थी, पीएल यादव, रामू, हरिप्रसाद, बसंत बाबा आदि मौजूद रहे।
खैरीघाट। तहसील महसी क्षेत्र के शिवपुर स्थित बाबा गुरुदेव बालिका इंटर कॉलेज, इंटहा में भंडारा कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा इंटहा स्थित शिवमंदिर परिसर व शिवनगर बस्थनवा स्थित जंगली नाथ मंदिर के परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद मौर्य, विजय बाजपेई, विवेक तिवारी, पंकज मिश्रा, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
तेजवापुर। विकास खंड के बेड़नापुर बाजार स्थित रामा ट्रेडर्स पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक भवेशचंद्र द्विवेदी ने हनुमान जी की विधिविधान से पूजा व आरती कर प्रसाद वितरण कराया। कार्यक्रम में प्रकाशचंद्र द्विवेदी, कन्हैया मिश्रा, रामकोमल निषाद, रामकुमार झा, सर्वेश निषाद आदि मौजूद रहे।
बौंडी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरौचा में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के मौके पर ग्राम प्रधान अजय सिंह की ओर से भंडारा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम हनुमान भक्तों की ओर से प्रसाद के रूप में छोला, चावल व हलवे का वितरण कराया गया। इस मौके पर रिंकू मिश्रा, विनोद गुप्ता, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।