{"_id":"62950579481d613ae46c0cd3","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6329926149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मी पर हमला करने वाले पांच ग्रामीण गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मी पर हमला करने वाले पांच ग्रामीण गिरफ्तार
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में तैनात वन कर्मी पर रविवार को कुछ ग्रामीणों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। घटना के बाद सुजौली के रेंजर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। सोमवार को पांचों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सुजौली रेंज में रविवार को तेंदुए के हमले में एक बालक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पाकर डीएफओ आकाशदीप बधावन ने मौके पर वन कर्मी को भेजा था। वन कर्मी के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया था जिसमें वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमले में शामिल पांच अभियुक्तों के खिलाफ सुजौली रेंजर प्रमोद श्रीवास्तव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। सोमवार को पुलिस ने हमले में शामिल अभियुक्त गुड्डू उर्फ प्रेम सागर, इकराम, जकीउल्ला, इरशाद अंसारी व मोशीम निवासी अयोध्यापुरवा, ग्राम पंचायत सुजौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी सुजौली राजेश कुमार ने बताया कि हमले के बाद मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। वन कर्मी पर हमले में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी, कतर्नियाघाट, आकाशदीप बधावन ने बताया कि वनकर्मियों पर पूर्व में भी हमले हो चुके है। ऐसे हमले निंदनीय हैं। वनकर्मियों पर हमले रोकने के लिए अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।