फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

रुपइडीहा में अवैध बसों का संचालन बंद कराइए

Fri, 27 May 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले के विभिन्न मार्गों पर धड़ल्ले से चल रही अवैध बसों के संचालन पर संभागीय परिवहन विभाग रोक नहीं लगा पा रहा है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी ने पत्र भेजकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यही नहीं उन्होंने लोकेशन भी बताई है। बताया है कि रुपइडीहा में धड़ल्ले से अवैध बसों का संचालन हो रहा है। इसे जल्द बंद कराया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि अमर उजाला लगातार अवैध बसों के संचालन पर खबरें प्रकाशित कर रहा है। ऐसे में संभागीय परिवहन विभाग कार्रवाई करने के नाम पर एक-दो बसों का प्रतिदिन चालान कर रहा है। इस खानापूर्ति से अवैध बसों के संचालन पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी ने पत्र में रुपइडीहा का नाम लिखते हुए यहां अवैध बसों का संचालन बंद कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), क्षेत्राधिकारी और परिवहन विभाग के आरएम को निर्देश दिया है कि संयुक्त टीम बनाकर रुपइडीहा से अवैध बसों और टेंपो-ट्रैव्लर्स का संचालन बंद कराया जाए। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर रुपइडीहा से जल्द अवैध वाहनों के संचालन पर रोक न लगी तो अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में रुपइडीहा के अलावा पयागपुर और कैसरगंज क्षेत्र में भी अवैध संचालन जारी है। इस प्रकरण पर एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें पत्र प्राप्त हो गया है। जल्द ही अवैध बसों का संचालन बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed