{"_id":"628d1cbd0c533a2fea322e4b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko632080733","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगबली के जयकारों के बीच जगह-जगह भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगबली के जयकारों के बीच जगह-जगह भंडारे
विज्ञापन
24 बीएचआर 15 - पयागपुर में बड़ामंगल पर भंडारे में प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। वहीं, बजरंगबली के जयकारों के साथ भंडारों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर हनुमान भक्तों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। भंडारा कार्यक्रम के दौरान माहौल बजरंगबली के भजनों व जयकारों से गूंजता रहा।
ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर शहर के पानी टंकी चौराहा, फायर स्टेशन, डिगिहा तिराहा, जेलरोड व छावनी चौराहा समेत शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम का आरंभ भक्तों ने बजरंगबली की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बजरंगबली के जयकारों के बीच भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शहर के नगर पालिका परिसर में आयोजित भंडारे का शुभारंभ सिद्धनाथ मंदिर के महामंडलेश्वर रविगिरी जी महराज ने पूजा-अर्चना के साथ किया।
नपाप के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, डीपीएम गौतम मिश्रा, जेई नेहा खान, सभासद अखिलेंद्र श्रीवास्तव, आफताब अहमद, जयजय अग्रवाल, संजय जायसवाल, पुष्पनाथ तिवारी, वैभव जैन, संतोष सोनी, केके सक्सेना व भूपेंद्र सिंह भंडारे में शामिल रहे। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। विकास खंड तेजवापुर के बेड़नापुर बाजार में आयोजक रेहुआ स्टेट की राजकुमारी देवीना सिंह, कमलेश कुमार, रामकुमार झा, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, जगदीश सेठ आदि ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। भवेश चंद्र द्विवेदी की ओर से भग्गड़वापुर स्थित रामा ट्रेडर्स व चेतरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी पिंटू तिवारी की ओर से भी मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
पयागुपर बाजार में हनुमान भक्त रामजी यादव, कृष्ण कुमार कश्यप, मनोज शुक्ला आदि की ओर से भंडारा कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। तहसील महसी के राजी चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर के परिसर में जेठ माह के दूसरे मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर सुरेश गिरी, दयाराम जायसवाल, धर्मराज उपाध्याय, हिरंगे उपाध्याय, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। तहसील कैसरगंज के बरखुरद्वारापुर चौराहे पर भक्तजनों ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राहुल गुप्ता, आशीष साहू, नीरज गुप्ता, देशराज साहू, केडीसी के असिस्टेंट प्रोफेसर सत्यभूषण सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रिसिया नगर के इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर व शास्त्रीनगर स्थित सीताराम मंदिर परिसर में भी भक्तजनों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भी काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सोनू गर्ग, शशांक यज्ञसैनी, राकेश मित्तल, सुदीश अग्रवाल, संजय चिरानिया, दीपक मुनका आदि मौजूद रहे। रुपईडीहा कस्बे में भी बड़ा मंगल का पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चन कर भंडारे का आयोजन किया। यहां भी भक्तों ने काफी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कन्हैया लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। मौराचा-बौंडी मार्ग स्थित गोसाईगंज चौराहे पर क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से बड़े मंगल के मौके पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर प्रधान रमेश यादव, पेशकार यादव, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।