{"_id":"627d54586892b1191c32b621","slug":"bahraich-bahraich-news-lko630313598","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को पूरे जिले में 22 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने जांच के दौरान 749 विद्युत कनेक्शनों को मौके पर काटकर 48.06 लाख की वसूली की है।
विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन मुकेश बाबू ने बताया कि वितरण खंड प्रथम में एसडीओ सदर विजय कुमार की अगुवाई में विद्युत चोरी व राजस्व वसूली को लेकर चलाया गए अभियान में 304 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए 212 कनेक्शन को काट दिया।
एक्सईएन ने बताया कि टीम ने जांच में 16.66 लाख की वसूली की। उन्होंने बताया कि नानपारा में चलाए गए अभियान में 368 कनेक्शनों की जांच कर पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम ने 16.09 लाख की वसूली की। एक्सईएन बाबू ने बताया कि कैसरगंज में जांच के दौरान टीम ने 652 कनेक्शनों की जांच कर 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि टीम ने मौके पर 294 कनेक्शनों को काटकर 15.31 लाख के राजस्व की वसूली की है।