{"_id":"6269834c2208fa38d5257d69","slug":"bahraich-bahraich-news-lko62812679","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने विद्यालयों में वाहनों की जांचकर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने विद्यालयों में वाहनों की जांचकर दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। स्कूली वाहनों की जांच से विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वाहनों की जांच के क्रम में तीसरे दिन बुधवार को भी एआरटीओ ने विद्यालयों में जाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान स्कूलों में खड़े अनफिट वाहनों को शीघ्र ही दुरुस्त कराते हुए ही संचालित करने के निर्देश दिए गए। बिना फिटनेस वाले वाहनों के संचालन पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। वहीं, दो वाहन अधोमानक संचालित होते मिलने पर उनका चालान भी किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने लखनऊ मार्ग स्थित संजीवनी महाविद्यालय, पॉयनियर मांटेसरी स्कूल, मार्निंग स्टार पब्लिक स्कूल, संत पथिक इंटर कॉलेज व सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में खड़े वाहनों की जांच की। कई विद्यालयों में स्कूल वाहन बिना फिटनेस के खड़े मिले।
साथ ही वाहनों में अन्य खामियां भी देखने को मिलीं। इस पर एआरटीओ ने विद्यालय संचालकों को सभी वाहनों के मानक पूर्ण कराते हुए उनकी फिटनेस कराने के साथ संचालित कराने की बात कही। बिना मानक वाहन संचालित करने पर उन्होंने कार्रवाई की भी चेतावनी दी। वहीं, बहराइच व नानपारा में एक-एक स्कूली वाहन अधोमानक संचालित होता मिलने पर उनका चालान भी किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि स्कूली वाहनों की जांच का क्रम आगे भी जारी रहेगा। कोई भी वाहन बिना फिटनेस व अधोमानक संचालित नहीं होने दिया जाएगा।