{"_id":"625707f98f96475d79692269","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6260016138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के लिए भी ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के लिए भी ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार को समाप्त हो गईं। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाने के लिए विद्यालयों को शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड द्वारा इस वर्ष परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता से आयोजित कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई गई थी। इसके लिए सभी विद्यालयों से विभागीय पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा एकत्र किया गया था। परीक्षाओं के आयोजन के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए भी शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा सभी विद्यालयों को शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यालयों ने भी शिक्षकों का डाटा फीड करना शुरू कर दिया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगने के बाद शीघ्र ही मूल्यांकन केंद्र की घोषणा करते हुए तिथि भी निर्धारित कर दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रपाल ने बताया कि सभी विद्यालयों से शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शीघ्र ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।