फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अज्ञात वाहन ने बैट्री रिक्शा में मारी टक्कर, चार घायल

Wed, 13 Apr 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानपुर निवासी कुछ लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बैट्री रिक्शे से बाराबंकी जनपद के रामनगर जा रहे थे। घाघराघाट रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात वाहन ने बैट्री रिक्शे को टक्कर दी जिससे रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। रिक्शे में सवार चार लोग घायल। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में एक ही हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानपुर निवासी बसंतलाल अपने परिवार के साथ जनपद बाराबंकी अंर्तगत रामनगर के ग्राम देवली में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी घाघराघाट रेलवे स्टेशन के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बैट्री रिक्शे को टक्कर मार दी जिससे बैट्री रिक्शा पलट गया। रिक्शा पलटने से उसमें सवार अंजू देवी पत्नी उपेंद्र कुमार, कलावती पत्नी बसंतलाल, शैल कुमारी पत्नी उमेश व सीता देवी पत्नी माधवराज घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में अंजू देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed